Type Here to Get Search Results !

सेंसेक्स में निचले स्तर से 400 अंक की रिकवरी:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी; BEL-पावर ग्रिड के शेयर 2% तक चढ़े

बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सुबह के निचले स्तर 82,119 से करीब 400 अंक की रिकवरी आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। BEL, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2% तक की तेजी है। वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर 1.5% तक गिरे हैं। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की गिरावट निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट है। वहीं सरकारी बैंक सेक्टर में भी 1% तक की गिरावट है। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में गिरावट है।

from बजट 2026 | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UXKF0S6
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies

#